वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी ने किया भारत का दौरा: मुंबई की गलियों में लिया क्रिकेट का आनंद, मिट्टी के ​कुल्हड़ों में परोसी गई ‘कटिंग चाय’

सेव सूची

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और राजकुमारी कैथरीन ने सोमवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन मुंबई की गलियों में क्रिकेट का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्राओं और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला। यह कार्यक्रम बैलार्ड एस्टेट के एन मोराजी रोड पर आयोजित किया गया, जहां छोटी बालकनी वाली पुरानी बलुआ पत्थर की इमारतें इस इलाके को औपनिवेशिक काल का रूप देती हैं।

मुंबई की गलियों में लिया क्रिकेट का आनंद, मिट्टी के ​कुल्हड़ों में परोसी गई ‘कटिंग चाय’

शाही दंपति का पारंपरिक ढोल-ताशे के साथ स्वागत किया गया। उन्हें एक बड़े बरगद के पेड़ के नीचे मिट्टी के कुल्हड़ों में ‘कटिंग चाय’ भी परोसी गई। गली क्रिकेट जगह की कमी के कारण संकरी गलियों में खेला जाने वाला क्रिकेट का एक रूप है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी इतनी गोपनीय रखी गई थी कि इसमें हिस्सा लेने वाली छात्राओं को भी पता नहीं था कि उनसे मिलने कौन आ रहा है।

मुंबई की गलियों में लिया क्रिकेट का आनंद, मिट्टी के ​कुल्हड़ों में परोसी गई ‘कटिंग चाय’

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।