युवा ओलंपिक में भारत का डबल धमाका: अंबेकर और गुंजन ने मुक्केबाजी में जीते गोल्ड, रचा इतिहास

सेव सूची

भारत के युवा मुक्केबाजों ने युवा ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। एल. अंबेकर मीतेई और गुंजन ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश की झोली में दो गोल्ड मेडल डाल दिए। अंबेकर ने पुरुषों के 50 किलोग्राम और गुंजन ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अंबेकर ने आयरलैंड के खिलाडि़यों को 3-2 से हराया

पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अंबेकर मीतेई ने आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के खिताबी मुकाबले में गुंजन ने अल्जीरिया की बुथैना बेनसालाह को 5-0 से करारी शिकस्त दी। गुंजन ने इस जीत के साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह युवा ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज बन गईं।

इससे पहले युवा ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में रहा था। तब शिव थापा ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर जीता था। अंबेकर और गुंजन के दो गोल्ड मेडल के साथ भारतीय मुक्केबाजी ने इस उपलब्धि को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास बना दिया।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।