आईएसएसएफ के पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे भारतीय निशानेबाज: पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बढ़त, महिला वर्ग के पांच खिलाड़ियों ​ में चार भारतीय

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बढ़त, महिला वर्ग के पांच खिलाड़ियों ​ में चार भारतीय
सेव सूची

भारतीय निशानेबाज आईएसएसएफ के 2026 के ‘एथलीट ऑफ द ईयर पीपल्स चॉइस’ पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे हैं जिनकी घोषण इस महीने के अंत में होगी। भारत के निशानेबाज पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में बढ़त बनाए हुए हैं। महिला वर्ग के पांच नामांकित खिलाड़ियों में चार भारतीय शामिल हैं जिसमें पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह और राइफल निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान, तिलोत्तमा सेन और साक्षी पाडेकर शामिल हैं।

मतदान नौ नवंबर को शुरू हुआ था और 18 नवंबर को समाप्त होगा। इसके बाद पुरुष और महिला वर्ग में एक-एक विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी। ईशा (21 वर्ष) ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आइची-नागोया में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। हाल में दोहा में हुई विश्व चैंपियनशिप में वह मनु भाकर और दिव्या सुबराजू के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम का हिस्सा थीं।

चौथे स्थान पर काफी पीछे है गैर-भारतीय ​खिलाड़ी

वहीं 27 वर्षीय इलावेनिल ने पिछले एक साल में एशियाई चैंपियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीते और इसके बाद जापान में हुए एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। मतदान में ईशा फिलहाल 2916 मतों के साथ सबसे आगे हैं जबकि इलावेनिल 2209 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पांच नामांकित खिलाड़ियों में एकमात्र गैर-भारतीय पुर्तगाल की जोआना कैस्टेलो 457 मतों के साथ काफी पीछे चौथे स्थान पर हैं। वहीं पुरुष वर्ग में भारत के 24 वर्षीय तुषार माने 1945 मतों के साथ सबसे आगे हैं। हालांकि, उनका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के कुछ बड़े नामों से है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।