जायसवाल ने ठोका लगातार दूसरा शतक: 102 रनों की खेली शानदारी पारी, न्यूजीलैंड की परेशानी बढ़ी

102 रनों की खेली शानदारी पारी, न्यूजीलैंड की परेशानी बढ़ी

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लगातार दूसरे शतक से भारत-ए ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शनिवार को तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन दो विकेट पर 227 रन बना लिए ।

बारिश के कारण जल्द खत्म हुआ पहले दिन का खेल

जायसवाल ने 138 गेंद में 102 रन बनाकर 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले फॉर्म में वापसी की । बारिश के कारण 70वें ओवर में पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ा । पहले दिन का खेल समाप्त होने पर साई सुदर्शन (205 गेंद में नाबाद 77 रन) और कप्तान ध्रुव जुरेल (नाबाद 12 ) क्रीज पर थे । टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा भी यह मैच खेल रहे हैं ।

यशस्वी को 54 रन पर मिला था जीवनदान

जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड-ए के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा । उन्होंने जेरोड मैकी को दो बार लगातार तीन चौके लगाए । न्यूजीलैंड-ए ने जायसवाल का कैच उस समय छोड़ा था जब वह 54 रन पर थे । इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। जायसवाल ने आफ स्पिनर डीन फॉक्सक्राफ्ट की गेंद पर 44वें ओवर में स्वीप शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया । इसके कुछ देर बाद ही वह फर्न्स की गेंद पर मिडआफ में कैच देकर आउट हो गए । मैकी ने 63वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल को रवाना किया । पडिक्कल केवल 15 रन ही बना पाए।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।