पुरुष हॉकी ए​​शियन चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगा पाकिस्तान: अपना नाम लिया वापस, बांग्लादेश की छह टीमें शामिल

अपना नाम लिया वापस, बांग्लादेश की छह टीमें शामिल

पाकिस्तान ने पंजाब में होने वाली पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया है। उसकी जगह बांग्लादेश की छह टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होगी। हॉकी इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, मलयेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। करीब दो दशक बाद पंजाब में इस प्रतियोगिता के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी।

पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की थी। उन्होंने इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के शामिल होने की जानकारी दी थी। उस समय बांग्लादेश और ओमान को रिजर्व टीमों में रखा गया था। कार्यक्रम की घोषणा के दो दिन बाद ही पाकिस्तान हाकी महासंघ ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। उसने एशियन हॉकी महासंघ से प्रतियोगिता को किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित करने की मांग की थी।

लंबे समय से भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं खेली गई द्विपक्षीय हॉकी

मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय हॉकी सीरीज नहीं खेली गई। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2023 में भारत में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। पिछले साल भारत में आयोजित एशिया कप और जूनियर एशिया कप में भी पाकिस्तान की टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान का दौरा कर वहां सीरीज खेली थी। अब पाकिस्तान की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि बांग्लादेश के लिए यह एशियन स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अहम अवसर होगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।