हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर: 15वें चरण के पहले दौर में रिद्धिमा दिलावरी ने बनाई एकल बढ़त, एक शॉट से पीछे रिया जादौन

15वें चरण के पहले दौर में रिद्धिमा दिलावरी ने बनाई एकल बढ़त, एक शॉट से पीछे रिया जादौन
सेव सूची

भारतीय गोल्फर रिद्धिमा दिलावरी ने मंगलवार को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 2026 सीजन के 15वें और अंतिम चरण के शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दिन रिद्धिमा ने दो अंडर 69 का कार्ड खेला। उन्होंने अपने राउंड में चार बर्डी लगाईं, जबकि दो बोगी भी कीं।

रिया जादौन एक अंडर 70 के स्कोर के साथ रिद्धिमा से मात्र एक शॉट पीछे दूसरे स्थान पर चल रही हैं। एमेच्योर गोल्फर आयदा थिमैया, अनुभवी खिलाड़ी वाणी कपूर और त्वेसा मलिक इवन पार (71) के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

15वें चरण के पहले दौर में रिद्धिमा दिलावरी ने बनाई एकल बढ़त, एक शॉट से पीछे रिया जादौन

रिद्धिमा ने जीते अब तक चार ​खिताब

पहले दौर में जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स की चुनौतियों के सामने केवल दो ही खिलाड़ी रिद्धिमा और रिया अंडर पार स्कोर बनाने में सफल रहीं। हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहीं रिद्धिमा ने इस सीजन में अब तक चार खिताब जीते हैं और वह सीजन के इस आखिरी पड़ाव को भी जीत के साथ समाप्त करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।