फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विक-चिराग का सफर थमा: अस्मिता और तन्वी ने दर्ज की जीत, पोपोव बंधुओं ने निर्णायक गेम में मारी बाजी

अस्मिता और तन्वी ने दर्ज की जीत, पोपोव बंधुओं ने निर्णायक गेम में मारी बाजी

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा। फ्रांस के पोपोव बंधुओं ने उन्हें तीन गेम तक चले मुकाबले में शिकस्त दी। वहीं, महिला सिंगल्स में अस्मिता चालिहा और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।

पुरुष डबल्स के राउंड ऑफ 32 में सात्विक-चिराग की जोड़ी को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव ने 19-21, 21-18, 13-21 से हराया। एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम जीतकर वापसी की, लेकिन निर्णायक गेम में लय बरकरार नहीं रख सकी। इससे पहले महिला डबल्स में ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को भी हार मिली। चाइनीज ताइपे की लिन चिह-चुन और यांग चु यून ने भारतीय जोड़ी को 21-17, 21-18 से पराजित किया।

अस्मिता और तन्वी ने अगले दौर में किया प्रवेश

महिला सिंगल्स में अस्मिता चालिहा ने चीन की हांग कियान शी को 21-18, 24-22 से हराया। 39 मिनट तक चले मुकाबले में जीत के साथ उन्होंने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, तन्वी शर्मा ने भारतीय खिलाड़ी ईशारानी बरुआ को 21-12, 21-12 से शिकस्त दी। तन्वी ने महज 32 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।