Happy Birthday Virat Kohli: 18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं विराट? सामने आई बड़ी वजह

18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं विराट? सामने आई बड़ी वजह

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर 2026 को 38 साल के हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को शानदार अर्धशतक ठोकने वाले किंग कोहली के बल्ले से इस समय खूब रन निकल रहे हैं। 18 अगस्त 2008 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। यह जर्सी वह क्यों पहनते हैं। इसकी एक खास वजह है।

क्यों पहनते हैं 18 नंबर की जर्सी?

किंग कोहली की जर्सी नंबर-18 उनके पिता प्रेम कोहली की याद में है। विराट के पिता का निधन 18 दिसंबर 2006 को हुआ था। इसी वजह से विराट कोहली ने अपनी जर्सी का नंबर 18 रखा है। जिस दिन उनके पिता प्रेम कोहली की मौत हुई थी, विराट रणजी का मुकाबला खेल रहे थे। विराट कोहली के पिता की मौत रात को 2 बजे हुई थी। इसके बाद भी विराट अगले दिन बैटिंग करने गए थे। उस समय उनकी उम्र 17 साल ही थी। दिल्ली पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। उन्होंने 90 रनों की पारी खेलकर टीम को बचाया था। इसके बाद वह घर आए और पिता का अंतिम संस्कार किया। विराट के पिता चाहते थे कि वह एक दिन इंटरनेशनल क्रिकेट खेलें। 2008 में विराट ने भारत के लिए डेब्यू किया और पिता की याद में हमेशा जर्सी नंबर-18 पहनते हैं।

1000 रुपये का था विराट का पहला बल्ला

पिता की मौत के बाद विराट का परिवार आर्थिक तंगी से गुजरने लगा और वे किराए के मकान में रहे। विराट कोहली का पहला बल्ला आरएनएस लार्सन्स ब्रांड का था। इसकी कीमत 1000 रुपये थी। विराट ने पहली बार बल्ला सिर्फ 3 साल की उम्र में थामा था और 30 मई 1998 को वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में उन्होंने एडमिशन लिया। वह शुरू से ही अच्छी बल्लेबाजी करते थे और जूनियर ग्रुप में आउट नहीं होते थे, इसलिए सीनियर ग्रुप में खेलने की जिद करते थे। कोहली ने बचपन के स्क्रैपबुक में लिखा था कि वह बड़े होकर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे और उन्होंने ऐसा कर दिखाया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।