सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट घोषित किए: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे परिणाम

15 अप्रैल 2026
छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे परिणाम

सीबीएसई ने बुधवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG App आदि प्लेटफॉर्म्स की मदद से देखा जा सकता है।

इस वर्ष कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए। परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है, जहां उनका पास प्रतिशत 94.99 रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.95 दर्ज किया गया। बोर्ड ने इस साल भी अपनी पूर्व परंपरा को जारी रखते हुए मेरिट सूची जारी नहीं की है। साथ ही सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर किसी भी छात्र को टॉपर घोषित न करें, ताकि अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव से बचा जा सके।

ऑनलाइन ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करना होगा। जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्कशीट में क्या-क्या होगा शामिल

सीबीएसई की 10वीं की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, अभिभावकों का विवरण, विषयवार अंक, कुल अंक और ग्रेड शामिल होते हैं। यह मार्कशीट न केवल परीक्षा परिणाम दर्शाती है, बल्कि पूरे शैक्षणिक सत्र में छात्र की मेहनत और प्रदर्शन का भी प्रमाण होती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।