सीएम योगी पहुंचे बैजूनाथ धाम: बाबा का किया जलाभिषेक, 475 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

संतकबीरनगर|1 घंटा पहले
बाबा का किया जलाभिषेक, 475 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को संतकबीर नगर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने धनघटा क्षेत्र स्थित प्राचीन बैजूनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। संतकबीर नगर तथा गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 475 करोड़ रुपये की 139 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री ने कुआनो नदी तट के समीप स्थित ऐतिहासिक बैजूनाथ धाम में भगवान शिव के जलाभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने गोशाला पहुंचकर गौवंश को चारा भी खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

सभा स्थल पर धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने उन्हें हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने संतकबीर नगर जिले में 54.42 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 170.37 करोड़ रुपये की 48 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं गोरखपुर की खजनी विधानसभा क्षेत्र में 67 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 183 करोड़ रुपये की 64 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।