संतकबीरनगर में बुद्ध प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश: असामाजिक तत्वों ने थूका गुटखा-पान, खराब CCTV से नहीं मिली फुटेज

बभनी के बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और उस पर गुटखा-पान थूकने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रतिमा की स्थिति देखी तो इसकी जानकारी हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और उस पर गुटखा व पान थूका। पार्क में लगे CCTV कैमरे खराब होने के कारण घटना की रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। इससे आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और भविष्य में इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने घटना में शामिल लोगों की पहचान कराने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।










