संतकबीरनगर में ट्रेनिंग में तबीयत बिगड़ने से होमगार्ड की मौत: इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

संतकबीरनगर|19 सितंबर 2026
इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

धनघटा क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी होमगार्ड की गोरखपुर में ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हालत खराब होने पर साथी उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव देखते ही परिवार के लोग बिलख पड़े।

परिजनों के अनुसार, संजय दुबे लंबे समय से होमगार्ड विभाग में सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों गोरखपुर में ट्रेनिंग कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर ट्रेनिंग के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में आवश्यक प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव कोड़रा स्थित उनके घर लाया गया।

एक बेटा घर पर, दूसरा यूपी पुलिस में तैनात

संजय दुबे के परिवार में पत्नी चंदा देवी के अलावा दो बेटे हैं। बड़े बेटे अतुल दुबे (30) की शादी हो चुकी है और वह घर पर रहता है। छोटे बेटे विपुल दुबे (27) ने यूपी पुलिस की ट्रेनिंग पूरी की है और वर्तमान में बलिया में तैनात है। संजय की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

गांव में भी शोक का माहौल

शव घर पहुंचते ही पत्नी चंदा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। संजय दुबे की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।