संतकबीरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को मारी टक्कर: चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम, दवा लेकर लौट रही थी घर

संतकबीरनगर|
चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम, दवा लेकर लौट रही थी घर

बघौली-बंजरिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा एक मैरेज लॉन के पास हुआ, जहां सड़क पर जा रही फूलमती को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। फूलमती बघौली चौराहे से दवा लेकर अपने घर लौट रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

मृतका की पहचान कोतवाली क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया निवासी फूलमती पत्नी सजनलाल के रूप में हुई है। उनका बेटा संदीप पुणे में रहकर काम करता है। परिजनों के मुताबिक हादसे से कुछ समय पहले ही संदीप की अपनी मां से फोन पर बातचीत हुई थी। उसे उम्मीद थी कि दवा लेकर फूलमती जल्द घर पहुंच जाएंगी। इसके कुछ देर बाद जब हादसे और उनकी मौत की खबर पुणे में बेटे तक पहुंची तो वह सदमे में आ गया। परिवार में भी सूचना मिलते ही मातम छा गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।