करेंट अफेयर्स 12 जनवरी: आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च होगा; फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौरे पर, पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन

07 मार्च 2026
आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च होगा; फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौरे पर, पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन

ISRO का PSLV-C62 मिशन आज लॉन्च होगा। बॉक्सर निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड जीता। फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 का नई दिल्ली में अनावरण हुआ।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. ISRO आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज यानी 12 जनवरी को PSLV-C62 मिशन लॉन्च करेगा। इसे PSLV-C62 राकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च किया जाएगा।

मिशन का मुख्य पेलोड EOS-N1 है, जिसे 'अन्वेषा' नाम दिया गया है। (फाइल फोटो)
मिशन का मुख्य पेलोड EOS-N1 है, जिसे 'अन्वेषा' नाम दिया गया है। (फाइल फोटो)
  1. EOS-N1 (अन्वेषा)' को DRDO ने बनाया है।
  2. ये एक हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट है, जो पृथ्वी की सतह को सैकड़ों अलग-अलग वेवलेंथ में देख सकती है।
  3. इससे डिफेंस, एग्रीकल्चर, सिटी मैपिंग, इन्वायर्नमेंटल मॉनिटरिंग और मैटेरियल आइडेंटिफिकेशन में मदद मिलेगी।
  4. इस मिशन में कुल 17 इंटरनेशनल और इंडियन सैटेलाइट भेजे जाएंगे।

2. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो नई इंडिया पोस्ट सर्विस शुरु कीं

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 11 जनवरी को दो नई इंडिया पोस्ट सर्विस पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 की शुरुआत की।

अब मुख्य शहरों और मेन रूट्स पर पार्सल अब 24 घंटे (1 दिन) में पहुंचेगा।
अब मुख्य शहरों और मेन रूट्स पर पार्सल अब 24 घंटे (1 दिन) में पहुंचेगा।
  1. ये स्पीड पोस्ट 24 और 48 घंटों के भीतर डिलीवरी करेगा।
  2. बाकी रूटों पर दो दिन यानी 48 घंटे में पार्सल पहुंचेगा।
  3. अब डिजिटल ट्रैकिंग और OTP से डिलिवरी होगी।
  4. पुराने स्पीड पोस्ट में डिलिवरी में 3-5 दिन या उससे ज्यादा समय लग जाता था।

3. जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट्स की नींव रखी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 10 जनवरी को विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी पर कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इसमें आंध्र प्रदेश के पहले प्रकाशस्तंभ संग्रहालय का निर्माण भी शामिल है।
इसमें आंध्र प्रदेश के पहले प्रकाशस्तंभ संग्रहालय का निर्माण भी शामिल है।
  1. इस प्रोजेक्ट्स के तहत 305 करोड़ रुपए की लागत से एक टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा।
  2. ये रिसर्च और डेवलपमेंट, जहाज डिजाइन और स्पेशल एजुकेशन पर ध्यान केंद्रित करेगा।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्स‍िंग में गोल्ड जीता

निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने 10 जनवरी को नेशनल बॉक्स‍िंग चैंपियनशिप 2026 में वीमेंस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

  1. लवलीना ने महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगरी में और निकहत ने 52 किग्रा कैटेगरी में ये खिताब जीता।
  2. वर्ल्ड चैंपियन मोहम्मद हुसामुद्दीन ने पुरुषों के 60 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता।
  3. ये बॉक्स‍िंग चैंपियनशिप नोएडा में चल रही है।

5. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत दौर पर

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 भारत दौरे पर है। 10 जनवरी को नई दिल्ली में उनका अनावरण हुआ। ये ट्रॉफी वो दो दिन दिल्ली और एक दिन गुवाहाटी में रहेगी।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (दाएं से दूसरे) और ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर गिल्बर्टो डिसिल्वा (बाएं से दूसरे) ने फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 का अनावरण किया।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (दाएं से दूसरे) और ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर गिल्बर्टो डिसिल्वा (बाएं से दूसरे) ने फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 का अनावरण किया।
  1. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी 3 दिन तक भारत दौरे पर है।
  2. ये वर्ल्ड कप ट्रॉफी लगभग 12 साल के बाद भारत आई है।
  3. इस ‘ट्रॉफी टूर’ को कोका-कोला स्पॉन्सर कर रहा है।
  4. कोका-कोला 1978 से फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशियल पार्टनर है।
  5. ये ट्रॉफी 150 से ज्यादा दिनों में 30 फीफा सदस्य संघों (देशों) का दौरा करेगी।
  6. फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से शुरू होगा। ये वर्ल्ड कप USA, मेक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से खेला जाएगा।

निधन (DEATH)

6. पूर्व हॉकी प्लेयर दविंदर सिंह गरचा का निधन

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का 10 जनवरी को निधन हो गया। वे 74 साल के थे।

दविंदर सिंह एक पूर्व IPS अधिकारी थे।
दविंदर सिंह एक पूर्व IPS अधिकारी थे।
  1. दविंदर 1980 के मॉस्को ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।
  2. वे मोहित सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष रहे, 6 ओलिंपिक मैचों में कुल 8 गोल किए थे।
  3. अपने करियर में 30 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 19 गोल किए।

आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY)

12 जनवरी का इतिहास: साल 1863 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर हर साल देशभर में 'नेशनल यूथ डे' के रूप में मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर हर साल देशभर में 'नेशनल यूथ डे' के रूप में मनाया जाता है।
  • 2018 में ISRO ने 100वां उपग्रह लॉन्च किया था।
  • 2008 में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शो 'टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत करने वाले मुर्रे दस्ती कोहल का निधन हुआ था।
  • 2006 में भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन सहमति पत्र पर साइन किए थे।
  • 1950 में आजादी के बाद 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था।
  • 1934 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गई थी।
  • 1931 में मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म हुआ था।
  • 1866 में लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसाइटी का गठन हुआ था।
  • 1708 में शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया था।
नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।