आजमगढ़ में दादा और पोते की एक साथ हत्या: दोनों को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में पसरा मातम

पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में ट्यूबल पर सो रहें दादा की हत्या के बाद घर पर पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई हैं। जांच में पारिवारिक लेनदेन का मामला सामने आया हैं। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया हैं। मामला पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव का बताया जा रहा हैं। गुरूवार की रात सोते समय दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड और आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, हेवती डीहवा गांव निवासी जगदंबा प्रसाद यादव (70) रोज ट्यूबल पर ही सोते थे। जबकि उनका पोता अंकित (25) अपनी चचेरी दादी और दो भाइयों के साथ घर पर सो रहा था। इसी बीच देर रात अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दादा और पोते की हत्या कर दी।
पोते की हत्या की सूचना देने पहुंचने पर दादा का रेता मिला गला
पोते के साथ सो रही चचेरी दादी फूलमती को जब इसका एहसास हुआ तो उसने अंकित के दोनों भाइयों को जगाया। वह अंकित को लेकर अंबेडकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। इसी बीच परिवार के लोग जब उसके दादा को इस बात की सूचना देने के लिए पहुंचे तो उनका भी गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकार और एसपी ग्रामीण के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
100 मीटर दूर खेत में खून से सनी मिली कुल्हाड़ी
पुलिस को जांच के दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई। इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रात दो बजे हत्या की सूचना मिली । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और क्लेश का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना का खुलासा कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









