तेज धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट: पूरे गांव की बिजली गुल, दहशत में घरों से बाहर निकले ग्रामीण

उत्तरप्रदेश|6 घंटे पहले
पूरे गांव की बिजली गुल, दहशत में घरों से बाहर निकले ग्रामीण

कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और पुराने उपकरणों की नियमित जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर गांव निवासी परशुराम पासवान के घर के पास लगा था। अचानक तेज धमाके के साथ उसमें विस्फोट हुआ और चिंगारियों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। राहत की बात रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अधिक लोड को माना जा रहा कारण

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत लगातार बढ़ी हुई है। इससे ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक भार पड़ रहा था। उनका मानना है कि ओवरलोडिंग के कारण ही यह हादसा हुआ। हालांकि ट्रांसफॉर्मर फटने के वास्तविक कारणों का पता बिजली विभाग की जांच के बाद ही चल सकेगा।

जल्द बहाली की मांग

घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि हादसे के समय ट्रांसफॉर्मर के पास अधिक लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने पुराने और अधिक भार झेल रहे ट्रांसफॉर्मरों की नियमित जांच, समय पर मरम्मत और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बदलने की भी मांग उठाई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।