मकान की नींव भरते समय पिता की मौत: तीन घंटे बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, बॉडी देखते ही बेसुध होकर गिरा किशोर

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
तीन घंटे बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, बॉडी देखते ही बेसुध होकर गिरा किशोर

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हज्जाम गांव में एक ही परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नए मकान की नींव भरते समय 50 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। कुछ ही घंटे बाद पिता की बॉडी घर पहुंची तो उसे देखकर 15 वर्षीय बेटे ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। तीन घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गांव निवासी ज्योति प्रकाश अपने परिवार के साथ रहते थे। वह कोलकाता में मजदूरी करते थे और करीब एक माह पहले घर लौटे थे। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत नए मकान की नींव भरने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज पसीना आया और अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बेटे को लगा गहरा सदमा

दोपहर में जब परिजन ज्योति प्रकाश की बॉडी लेकर घर पहुंचे तो उनका बड़ा बेटा राज पिता क बॉडी देखते ही बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी मौत गहरे सदमे के कारण हुई। इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया। गांव में मातम का माहौल छा गया।

आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार

ग्राम प्रधान रजवंत यादव ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में ज्योति प्रकाश का नाम पहले स्थान पर था। जिस मकान के निर्माण का सपना लेकर वह नींव भर रहे थे, उसी दौरान उनकी जिंदगी समाप्त हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे पिता और पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।