फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में चल रहा 'रक्तदान महादान अभियान': दोपहर दो बजे तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने डोनेट किया ब्लड, मुसीबत के वक्त बचाई जा सकेगी जान

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
दोपहर दो बजे तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने डोनेट किया ब्लड, मुसीबत के वक्त बचाई जा सकेगी जान

विश्व रक्तदाता दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बीच चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 24×7 में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में फातिमा हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

शिविर का शुभारंभ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल और विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान अभियान की शुरुआत स्वयं आलोक अग्रवाल ने रक्तदान कर की। उनसे प्रेरित होकर रेस्टोरेंट के 10 कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। दोपहर दो बजे तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट किया। नव्य जागरण समाचार पत्र के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस सामाजिक अभियान में सहभागिता निभाई। आयोजन स्थल पर चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं। जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह शिविर शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। जिसमें बड़ी संख्या में कई और लोगों के भी शामिल होने की संभावना है।

रक्तदाताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देते फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल।
रक्तदाताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देते फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल।

जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी पहल

एक यूनिट ब्लड से चार लोगों तक की जान बचाई जा सकती है। अस्पतालों में कई बार ब्लड की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान न केवल किसी अजनबी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। साथ ही समाज में मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करता है। रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।

दोपहर दो बजे तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने डोनेट किया ब्लड, मुसीबत के वक्त बचाई जा सकेगी जान

रक्तदान से मिलती है नई ऊर्जा: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हमारी जीवनशैली स्वस्थ है। हम शारीरिक रूप से फिट हैं तो रक्तदान करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। शरीर को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इससे जरूरत पड़ने पर किसी मरीज को रक्त के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, फातिमा हॉस्पिटल और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

दोपहर दो बजे तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने डोनेट किया ब्लड, मुसीबत के वक्त बचाई जा सकेगी जान

समाज को आगे आने की जरूरत : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और फातिमा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य सबसे महान कार्य माना जाता है। रक्तदान सीधे तौर पर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने से जुड़ा हुआ है। रक्त की एक बूंद केवल रक्त नहीं होती है। किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम होती है। उन्होंने फातिमा हॉस्पिटल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल लगातार स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहा है। अस्पताल में स्वच्छता, सेवा और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन मानवता को मजबूत करते हैं। समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने हाल ही में गोरखपुर आए छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री तोखन साहू का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री तोखन साहू ने भी शहर के विकास की सराहना की थी। रामगढ़ताल का कायाकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है। आज यह प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है। ऐसे में इस क्षेत्र में आयोजित सामाजिक गतिविधियां इसकी पहचान को और मजबूत करेंगी। उन्होंने आलोक अग्रवाल, फातिमा हॉस्पिटल के डॉक्टरों, स्टाफ और आप सभी का हृदय से धन्यवाद किया।। इस पुनीत और पावन कार्य के लिए इस क्षेत्र को चुनना बेहद सराहनीय है।

दोपहर दो बजे तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने डोनेट किया ब्लड, मुसीबत के वक्त बचाई जा सकेगी जान

त्याग, बलिदान और मानवता का प्रतीक है रक्तदान : फादर डॉ. संतोष

फातिमा हॉस्पिटल के फादर डॉ. संतोष ने कहा कि फातिमा हॉस्पिटल राष्ट्र निर्माण और पूर्वांचल की सेवा के लिए समर्पित है। रक्तदान भारतीय संस्कृति के त्याग, बलिदान और मानवता के मूल्यों का प्रतीक है। रक्तदान के समय न तो किसी का धर्म देखा जाता है, न जाति, न भाषा और न ही क्षेत्र। उस समय केवल एक चीज महत्वपूर्ण होती है। वह है मानव जीवन को बचाना। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रसिद्ध नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय कहा गया था, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।" आज के समय में यह संदेश और भी प्रासंगिक है कि लोग रक्तदान करें। जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सके। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ऐसे अभियान समाज के अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

दोपहर दो बजे तक दो दर्जन से अधिक लोगों ने डोनेट किया ब्लड, मुसीबत के वक्त बचाई जा सकेगी जान

रक्तदान सेवा पखवाड़ा का महत्वपूर्ण हिस्सा : डॉ. दिव्या राय

फातिमा हॉस्पिटल की ब्लड केंद्र प्रभारी डॉ. दिव्या राय ने बताया कि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस और 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों के बीच अस्पताल द्वारा सेवा पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दूसरों की सहायता नहीं है। यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। रक्तदान के बाद शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। इससे शरीर अधिक सक्रिय और स्वस्थ रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं और नियमित रूप से इस अभियान में भाग लें।

रक्तदान करते नव्य जागरण समाचार पत्र के कर्मचारी हर्ष जयसवाल।
रक्तदान करते नव्य जागरण समाचार पत्र के कर्मचारी हर्ष जयसवाल।

बड़ी संख्या में जुटे रक्तदाता

रक्तदान शिविर में फातिमा हॉस्पिटल की सिस्टर जॉली, प्रवीन, मनीषा और रतनदीप सहित अस्पताल के कई कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था। इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा। जिससे अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके। इससे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।