भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति- डिप्टी सीएम: अयोध्या चंदा प्रकरण के दोषियों पर होगी कार्रवाई, सपा पर साधा निशाना

देवरिया|1 घंटा पहले
अयोध्या चंदा प्रकरण के दोषियों पर होगी कार्रवाई, सपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने देवरिया दौरे के दौरान अयोध्या चंदा प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और जांच एजेंसियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या मंदिर ट्रस्ट से जुड़े आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

देसही देवरिया में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया कि बाबरी मस्जिद निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे का हिसाब जनता को कब दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी वर्षों से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती रही है। पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाली राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

‘का हाल बा’ से शुरू किया संबोधन

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी अंदाज में “का हाल बा...” कहकर की। इससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब थी। लेकिन पिछले वर्षों में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति, आधुनिक सड़क नेटवर्क और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों पर दिया जोर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान शासन द्वारा निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप संचालित होगा। क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिससे आम नागरिकों को बेहतर इलाज मिल सके।

मेडिकल कॉलेज में किया योग कक्ष का लोकार्पण

देवरिया प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। यहां उन्होंने नवस्थापित योग कक्ष का लोकार्पण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम का पौधा रोपा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, पारदर्शिता और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।