देवरिया में गणेश विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबा युवक: देर से पहुंचे गोताखोर, तलाश अभी जारी

देवरिया|19 सितंबर 2026
देर से पहुंचे गोताखोर, तलाश अभी जारी

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सिंधी मिल स्थित लच्छीराम पोखरे में 22 वर्षीय युवक डूब गया। युवक की पहचान सिंधी मिल निवासी आकाश साहनी के रूप में हुई। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। पोखरे के किनारे मिले कपड़े और चप्पल से परिजनों ने उसकी पहचान की।

हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पोखरे में उतरकर आकाश की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आकाश सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल का निवासी था। उसके पिता का नाम राजकुमार साहनी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के करीब 15 मिनट बाद सदर कोतवाली पुलिस और सीओ सदर संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। रात में अंधेरा होने के कारण तलाश में परेशानी आई। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त जवान तैनात किए और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली।

गोताखोरों के देर से पहुंचने पर नाराजगी

गोताखोरों के देर से पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। लोगों का कहना था कि यदि गोताखोर समय पर पहुंचते तो तलाश में मदद मिल सकती थी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गोताखोर बुलाकर युवक की खोज कराने की मांग की। पुलिस और प्रशासन की टीम देर रात तक तलाश में जुटी रही। पुलिस के मुताबिक, युवक को खोजने के लिए उपलब्ध सभी साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।