सेवानिवृत्त कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत: कार की टक्कर से हुए घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
कार की टक्कर से हुए घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तहसील से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज तहसील के समीप स्थित तिराहे पर गुरुवार को यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया।

सिंचाई विभाग से थे सेवानिवृत्त

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को बचाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मठिया बोदरवार गांव निवासी 67 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। गुरुवार को किसी जरूरी कार्य से तहसील गए थे और काम पूरा कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने सीज किया वाहन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।