कानपुर में नशे में धुत सिपाही निलंबित: व​कील के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, मामले की जांच जारी

उत्तरप्रदेश|10 घंटे पहले
व​कील के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, मामले की जांच जारी

कानपुर में नशे में धुत सिपाही का वकील के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इससे एक बार फिर से खाकी शर्मसार हुई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि वकील और सिपाही के बीच जमकर लात और धुसे चल रहे हैं। इस वायरल वीडियो के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया हैं। मामले की जांच एडीसीपी लाइंस अर्चना ​सिंह को सौंपी गई हैं।

कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नशे में धुत सिपाही का अधिवक्ता के साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आरोपित सिपाही को निलंबित करते हुए मामले की जांच एडीसीपी लाइंस को सौंपी गई है। सिपाही यूपी-112 पर तैनात था उसके साथ एक अन्य सिपाही भी मौजूद था जो लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडिया

गुप्तार घाट के पास शुक्रवार दोपहर नशे में धुत सिपाही धीरज मिश्रा जो वर्तमान में यूपी-112 पर तैनात है। उसका एक अधिवक्ता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरु हो गई। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें धीरज के साथ सिपाही दुष्यंत भी खड़ा नजर आ रहा है। सिपाही दुष्यंत लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है।

बहस के बाद लात घुसों की बौंछार

इस 10 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि वकील और सिपाही के बीच काफी देर तक बहस चल रही है। फिर देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। वकील सिपाही को थप्पड़ मारता है फिर लात से मारकर गिरा देता। इसी बीच सिपाही भी तैश में आ जाता है। वह वकील का पैर पकड़कर सड़क पर गिरा देता। फिर दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। ये सब कुछ वहां पर खड़े लोग तमाशबीन बने देख रहे होते हैं।

नशे में धुत सिपाही हुआ निलंबित

देखते ही देखते मामला बढ़ने लगता है। दोनों एक दूसरों को पीटने के लिए बार-बार हाथपाई करते। कुछ देर बाद लोग उनके बीच बचाव के लिए आगे आते हैं। दोनों को अलग-अलग करते हैं। एसीपी लाइंस आनन्द कुमार ओझा ने बताया कि अनुशासनहीनता व अशोभनीय आचरण के चलते सिपाही धीरज मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एडीसीपी लाइंस अर्चना सिंह को सौंपी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।