गोरखपुर में रविवार को होगा पौधरोपण महायज्ञ: सीएम योगी ने की अपील, सभी लोग लगाएं एक पेड़ मां के नाम

गोरखपुर|1 घंटा पहले
सीएम योगी ने की अपील, सभी लोग लगाएं एक पेड़ मां के नाम

उत्तर प्रदेश में रविवार को 35 करोड़ पौधों के लक्ष्य के साथ 'पौधारोपण महायज्ञ-2026' आयोजित होगा। इस बड़े अभियान के कारण गोरखनाथ मंदिर में होने वाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन स्थगित रहेगा। मंदिर कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 7:45 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते जनता दर्शन स्थगित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से 35 करोड़ पौधारोपण महायज्ञ में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।