गोरखपुर में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत: परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप, शव ले जाने से किया इनकार

गोरखपुर|8 घंटे पहले
परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप, शव ले जाने से किया इनकार

तारामंडल स्थित सत्या हॉस्पिटल में गॉल ब्लैडर ऑपरेशन के बाद भर्ती महिला सुमन मिश्रा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भतीजे ने अस्पताल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने बताया कि महिला का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद अस्पताल स्टॉफ ने उन्हें पानी या चाय देने से मना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सुमन मिश्रा रात भर पानी के लिए तड़पती और चिल्लाती रहीं, लेकिन कोई भी स्टाफ उनकी बात सुनने या पानी देने के लिए मौजूद नहीं था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ ने सुबह बताया कि मरीज का "शरीर सुन्न हो रहा है"। इसके कुछ देर बाद ही सुमन मिश्रा की मौत हो गई।

अस्पताल में किया हंगामा

मौत की जानकारी मिलते ही परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन और अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर मामला शांत कराया। परिजनों ने अस्पताल पर अमानवीय व्यवहार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौत के बाद एंबुलेंस लाकर शव को ऐसे रखा गया, जैसे जानवरों को फेंका जाता है। उनके चाचा ने परिवार के आने का इंतजार करने को कहा, तो अस्पताल स्टॉफ ने कहा कि रास्ते में मिल जाएंगे, शव यहां से ले जाइए।

अस्पताल प्रबंधन ने भी लगाया आरोप

वहीं, परिजनों के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज ने खुद एक बोतल पानी पी लिया था, जिसके कारण उनकी मौत हुई। इस पर परिजनों ने सवाल उठाया कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई व्यक्ति डॉक्टर से बिना पूछे पानी कैसे पी सकता है, जबकि वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती था और डॉक्टरों की निगरानी में था। मृतका के पति शत्रुघ्न मिश्रा ने अस्पताल से पैसे वापस करने के बाद ही शव ले जाने की बात कही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।