गोरखपुर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

गोरखपुर|6 घंटे पहले
गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

गोरखपुर में शुक्रवार सुबह से बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और शहर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

दो दिन भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शुक्रवार को शहर अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम में सुधार होने और आसमान साफ होने की उम्मीद है।

53.8 मिमी दर्ज की गई बा​रिश

शहर में गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक 53.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब और चक्रवाती तूफान के असर के चलते शहर में कल से आज तक लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और खेतों में पकी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इस भारी बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है, जो सामान्य से लगभग 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। आज का न्यूनतम तापमान 21.4°C दर्ज किया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।