प्रयागराज में फंदे से लटका मिला किशोर का शव: पिता ने जताई हत्या की आशंका, चाचा-चाची के साथ रहता था लड़का

प्रयागराज|8 घंटे पहले
पिता ने जताई हत्या की आशंका, चाचा-चाची के साथ रहता था लड़का

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के धनुहा गांव में एक 17 वर्षीय किशोर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके चाचा-चाची ने फंदे से नीचे उतारा और परिजनों को सूचना देने के बाद अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। उसके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में ​शिकायत दर्ज कराई हैं।

मृतक किशोर पवन प्रजापति मूल रूप से करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव का रहने वाला था, लेकिन वह नैनी के धनुहा गांव में अपने चाचा-चाची के साथ रहता था और वहां चाट-फुलकी का व्यवसाय करता था। गुरुवार देर रात उसके चाचा-चाची ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। आनन-फानन में चाचा-चाची ने उसे फंदे से नीचे उतारा और स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वजह होगी साफ

किशोर के पिता सुभाष प्रजापति ने पवन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और इस संबंध में नैनी थाने में तहरीर दी है। पवन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।