मुआवजे को लेकर टावर पर चढ़ा किसान: कहा- जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा नीचे नहीं उतरुंगा, मनाने पहुंचे अिधकारी

प्रयागराज|27 अगस्त 2026
कहा- जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा नीचे नहीं उतरुंगा, मनाने पहुंचे अिधकारी

प्रयागराज में यमुना पार मांडा थाना क्षेत्र के ढिलिया निवासी किसान सुनील की फसल बाढ़ से नष्ट हो गयी। मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार सुबह बिजली टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से कहने लगा बाढ़ में नष्ट हुई फसल का जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, नीचे नही उतरुंगा।

उसका कहना है कि मुआवजे के संबंध में प्रार्थना पत्र तहसील प्रशासन को दिया था, लेकिन मुआवजा नहीं मिला। मौके पर पहुंचे तहसील अधिकारी और पुलिस ने उसे मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि काफी देर तक मान-मनौवल के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं था।

बाढ़ में नष्ट हो गई पचास बीघे की फसल

मामला यमुनापार में मांडा थाना क्षेत्र के ढिलिया गांव का है। यहां एक किसान बिजली टॉवर पर चढ़ गया। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने किसान को नीचे उतरने को कहा तो बाढ़ से नष्ट हुई फसल के मुआवजा दिलाने की मांग की। गांव निवासी सुशील यादव व उनके परिवार की करीब 50 बीघा फसल बाढ़ से नष्ट हो गई है। मुआवजा के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला।

अ​​धिकारियों ने मुआवजा दिलाने का दिया गया अश्वासन

सुबह करीब 10 बजे सुशील अपने खेत में पहुंचा। यहीं बगल में लगे बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। लगभग 20 फीट ऊंचाई पर उसे चढ़ा देख ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ जुट गई। स्वजन भी आ गए। सभी ने उनसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेंगे। जानकारी होते ही मांडा पुलिस के साथ ही तहसील के अधिकारी पहुंचे। सुशील से बात करते हुए कहा कि बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा, लेकिन वह कुछ मानने को तैयार नहीं था। सुशील का कहना है कि उसे और उनके परिवार के लोगों को जब तक नष्ट हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।