होमगार्ड भर्ती में 1.07 लाख अभ्यर्थी सफल: 2.6 गुना अभ्यर्थी हुए चयनित, सभी जिलों की श्रेणीवार कट-ऑफ जारी

प्रयागराज|1 घंटा पहले
2.6 गुना अभ्यर्थी हुए चयनित, सभी जिलों की श्रेणीवार कट-ऑफ जारी

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार दोपहर घोषित कर दिया गया। 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 1,07,221 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट कराई जाएगी। भर्ती बोर्ड ने इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची और सभी जिलों की श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 41,424 पदों के मुकाबले लगभग 2.6 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। बोर्ड का उद्देश्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंतिम चयन सुनिश्चित करना है।

जल्द जारी होगी अगले चरण की तिथि

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की तिथियां जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाओं और दिशा-निर्देशों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही नियमित रूप से अवलोकन करें। किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि की स्थिति में बोर्ड का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

ऐसे देख सकते हैं परिणाम

अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए होमगार्ड भर्ती परिणाम के लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को परिणाम का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।