गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन शुरू: 27 अगस्त से होगा नियमित संचालन, हर गुरुवार को चलेगी ट्रेन

गोरखपुर|53 मिनट पहले
27 अगस्त से होगा नियमित संचालन, हर गुरुवार को चलेगी ट्रेन

गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नई सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन अब नियमित सेवा के तौर पर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 15095/15096 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा। ट्रेन हर गुरुवार को गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से गोरखपुर आएगी।

ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार रात 10:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 12:50 बजे ट्रेन दिल्ली पहुंचेगी। गोरखपुर से चलने के बाद ट्रेन खलीलाबाद रात 11:23 बजे, बस्ती 11:54 बजे, गोंडा 1:50 बजे, बुढ़वल 2:44 बजे, सीतापुर 4:50 बजे, बरेली 7:59 बजे, मुरादाबाद 9:20 बजे और गाजियाबाद 11:44 बजे पहुंचेगी।

शुक्रवार को दिल्ली से होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन दिल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाजियाबाद 2:54 बजे, मुरादाबाद 6:03 बजे, बरेली 7:23 बजे, सीतापुर रात 12:12 बजे, बुढ़वल 1:42 बजे, गोंडा 2:55 बजे, बस्ती 4:31 बजे और खलीलाबाद 4:58 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन में पैंट्री कार और दो एलएसएलआरडी शामिल

अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, आठ शयनयान श्रेणी, एक पैंट्री कार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। पैंट्री कार की सुविधा होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में खान-पान की सुविधा भी मिलेगी।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

ट्रेन के नियमित संचालन से गोरखपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली की यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा। नौकरी, पढ़ाई, कारोबार और अन्य जरूरी कामों के लिए दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन को नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।