गोरखपुर में पूर्व पार्षद और बेटे पर धमकी का केस: पड़ोसी ने लगाए गंभीर आरोप, घर में घुसकर मारने की दी धमकी

गोरखपुर|22 घंटे पहले
पड़ोसी ने लगाए गंभीर आरोप, घर में घुसकर मारने की दी धमकी

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में पड़ोसी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पूर्व पार्षद और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विकास नगर जब्ती टोला निवासी अरविंद शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद और उनके बेटे ने उसके परिवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अरविंद शर्मा के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे उनके बड़े भाई आकाश शर्मा घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी का बेटा रजत चौधरी वहां पहुंचा और उनके भाई के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद पूर्व पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। अरविंद का दावा है कि पूर्व पार्षद ने अपने बेटे से कहा कि अभी मारपीट न करे और एक सप्ताह बाद घर में घुसकर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी।

पहले भी विवाद और मारपीट का लगाया आरोप

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी पूर्व पार्षद और उनके बेटे उसके घर पर मारपीट करने के लिए आ चुके हैं। इसकी सूचना पहले पुलिस अधिकारी को दिए जाने का भी दावा किया गया है। अरविंद ने दोनों पर मनबढ़ होने और आपराधिक इतिहास होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ किसी तरह की अनहोनी होने पर इसकी जिम्मेदारी पूर्व पार्षद और उनके बेटे की होगी।

पुलिस साक्ष्यों के आधार पर करेगी कार्रवाई

बताया गया है कि पूर्व पार्षद बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और वर्तमान में सपा की राजनीति कर रहे हैं। गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।