बस्ती में शौच के लिए निकली किशोरी से रेप: युवक पर केस दर्ज, दादी की तहरीर पर मुकदमा

बस्ती|16 घंटे पहले
युवक पर केस दर्ज, दादी की तहरीर पर मुकदमा

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 17 अगस्त की शाम शौच के लिए घर से बाहर गई किशोरी को आरोपी झाड़ियों की ओर खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की दादी ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार तहरीर में बताया गया है कि किशोरी शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। वाल्टरगंज थाने में तरुण सोनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।