बस्ती में कटान प्रभावित तटबंध का डीएम ने लिया जायजा: सुरक्षा कार्यों में तेजी के दिए निर्देश, नदी की धारा पर नजर रखने को कहा

बस्ती|14 अगस्त 2026
सुरक्षा कार्यों में तेजी के दिए निर्देश, नदी की धारा पर नजर रखने को कहा

विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किलोमीटर 9.510 से 9.900 के बीच हो रहे कटान को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कटान प्रभावित क्षेत्र का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध की मौजूदा स्थिति देखी और वहां चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। डीएम ने तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कटान प्रभावित हिस्से में लगातार निगरानी रखी जाए। जलस्तर और नदी की धारा में होने वाले बदलावों पर विशेष नजर रखने के साथ स्थिति बिगड़ने की आशंका होने पर तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाने को कहा। उन्होंने प्रोटेक्शन वर्क में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी तत्परता के साथ काम करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा।

तटबंध की सुरक्षा के लिए लगातार चल रहा प्रोटेक्शन वर्क

अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने डीएम को बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्र में लगातार प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। आवश्यक संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराकर तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के चलते वर्तमान में तटबंध सुरक्षित बताया गया।

जरूरत के अनुसार और तेज होगा सुरक्षा अभियान

डीएम ने कहा कि प्रशासन और बाढ़ खंड की टीम तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कटान की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार सुरक्षात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।