MMMUT में मैनेजमेंट पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन: 21-22 अगस्त को होगी कांफ्रेंस, देश-विदेश के विशेषज्ञ होंगे शामिल

गोरखपुर|22 घंटे पहले
21-22 अगस्त को होगी कांफ्रेंस, देश-विदेश के विशेषज्ञ होंगे शामिल

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रबंधन शिक्षा और शोध से जुड़े समकालीन विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से 21 और 22 अगस्त 2026 को ‘इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इमर्जिंग एंड सस्टेनबल प्रैक्टिसेज इन मैनेजमेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड में होगा। इसमें विभिन्न संस्थानों के शिक्षाविद, शोधकर्ता, स्कॉलर और प्रबंधन विशेषज्ञ हिस्सा लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

सम्मेलन में प्रबंधन के चार प्रमुख क्षेत्रों को केंद्र में रखकर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। 21 अगस्त को वित्त और रणनीतिक प्रबंधन से जुड़े दो सत्र होंगे। वहीं, 22 अगस्त को मार्केटिंग मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट पर चर्चा होगी। भारतीय प्रबंधन संस्थान के प्रोफेसर समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ भी सम्मेलन में अपने अनुभव और विचार रखेंगे।

शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान पर जोर

सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य प्रबंधन के क्षेत्र में उभरती प्रवृत्तियों, नवाचारों और सतत प्रबंधन पद्धतियों पर व्यापक विमर्श करना है। इसके साथ ही शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को ज्ञान एवं शोध के आदान-प्रदान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, यह पहल प्रबंधन शिक्षा और शोध में नए विचारों, व्यावहारिक अनुभवों तथा सतत विकास की अवधारणाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।