किर्गिस्तान के दौरे पर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: ईरान के राष्ट्रपति के साथ हुई ​द्विपक्षीय बैठक, युध्द के बाद पहली बार आमने-सामने हुई मुलाकात

10 घंटे पहले
ईरान के राष्ट्रपति के साथ हुई ​द्विपक्षीय बैठक, युध्द के बाद पहली बार आमने-सामने हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई है। फरवरी में मिडिल ईस्ट में शुरू हुए युद्ध के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला ऐसा मौका है, जब आमने-सामने मुलाकात हुई।

फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान किन विषयों पर चर्चा की, लेकिन संभावना है कि इस दौरान होर्मुज में लगे ईरानी नाकेबंदी पर चर्चा हुई होगी। भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन और शंघाई प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संबोधित करने के लिए किर्गिस्तान की अपनी यात्रा के पहले चरण के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बातचीत की।

युद्ध नहीं चाहता ईरान

बता दें कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाने से पहले ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा था कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामकता का जवाब शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ देगा। उन्होंने क्षेत्र में अस्थिरता को सभी देशों के लिए हानिकारक बताया और आर्थिक एवं सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुआ ​विचार-विमर्श

शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से भी मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, अर्थव्यवस्था, फार्मा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति समेत प्रमुख क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत आर्मेनिया के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अधिक गहरा और विस्तृत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

'विश्व नोमैड गेम्स' के उद्घाटन में भाग लेंगे मादी

प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात प्रस्तावित है। इसके साथ ही, वे किर्गिज राष्ट्रपति सादिर जापारोव के विशेष निमंत्रण पर छठे 'विश्व नोमैड गेम्स' के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।