कर्नाटक के भूतनाल झील में उतराता मिला छह शव: दो दिन पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, झगड़े के बाद पांच बच्चों समेत निकली थी मां​

26 अगस्त 2026
दो दिन पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, झगड़े के बाद पांच बच्चों समेत निकली थी मां​

कर्नाटक के विजयपुरा से बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भूतनाल झील से एक महिला व उसके पांच बच्चों के शव पुलिस ने बरामद किये हैं। जिसमें 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 35 वर्षीय शोभा व उसके पांच बच्चों के रूप में हुई है।

परिवार के छह सदस्यों के एक साथ झील में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत का मामला मानकर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है।

पति से विवाद बाद घर से निकली शोभा नहीं लौटी

पुलिस के मुताबिक शोभा और उसके बच्चे सोमवार से लापता थे। इसके बाद उसके पति मल्लिकार्जुन जलगेरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शोभा घर पर झगड़े के बाद बच्चों को लेकर बाहर चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी, परिवार और पुलिस उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान भूतनाल झील से शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मां अपने पांच बच्चों के साथ झील तक पहुंची।

गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, मल्लिकार्जुन जलगेरी ने सोमवार को पत्नी और बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि घर में झगड़े के बाद शोभा बच्चों को लेकर चली गई थी। इसके बाद परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर तलाश शुरू की थी। बाद में भूतनाल झील में शव मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।