ब्रिक्स सम्मेलन में जिनपिंग के आने की उम्मीद: सात सालों बाद होगा पहला भारत दौरा, सीमा पर शांति रहेगी प्रमुख मुद्दा

25 अगस्त 2026
सात सालों बाद होगा पहला भारत दौरा, सीमा पर शांति रहेगी प्रमुख मुद्दा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो 2019 के बाद यह उनका भारत का पहला दौरा होगा। भारत 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, जिनपिंग के साथ करीब 400 अधिकारियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है। 2019 में उनके भारत दौरे के दौरान 200 से कम अधिकारी साथ आए थे।

जिनपिंग के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों में LAC पर शांति और सीमा विवाद प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। दोनों देश ऐसी व्यवस्था पर बातचीत कर रहे हैं, जिससे सीमा पर किसी सैन्य घटना या तनाव का असर व्यापक द्विपक्षीय रिश्तों पर न पड़े। ऐसे में दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर की बातचीत में सीमा से जुड़े विषय को अहम स्थान मिलने की उम्मीद है।

व्यापार घाटे और सप्लाई चेन पर भी फोकस

भारत और चीन के रिश्तों में आर्थिक और कारोबारी मुद्दे भी एजेंडे में रहेंगे। भारत चीन के साथ अपने बड़े व्यापार घाटे को कम करना चाहता है। इसके साथ ही रेयर अर्थ मैगनेट और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट जैसे जरूरी सामान की सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता घटाने की कोशिश भी जारी है। ऐसे में व्यापार और सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं।

भारत के हाथ ब्रिक्स की कमान

इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है। समूह में भारत, रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के अलावा मिस्र, ईरान, इथियोपिया, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता में पूरे साल अलग-अलग शहरों में बैठकें, मंत्रीस्तरीय सम्मेलन और विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं हो रही हैं। भारत का फोकस ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत करने, आर्थिक सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, आतंकवाद से मुकाबला और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर है। इसके जरिए ब्रिक्स को राजनीतिक मंच के साथ व्यापार, निवेश और विकास के प्रमुख प्लेटफॉर्म के तौर पर आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।