गोरखपुर में आज 5 घंटे बत्ती गुल: सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक रहेगी कटौती, विभाग ने की अपील

गोरखपुर|24 सितंबर 2026
सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक रहेगी कटौती, विभाग ने की अपील

शहर में रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और अनुरक्षण कार्य के चलते आज शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कटौती की जाएगी। राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के 11 केवी फेस-3, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा, राम जानकी नगर और कृष्णानगर फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी हनुमंतनगर फीडर, शाहपुर और सोनौरा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी सप्लाई बाधित रहेगी।

राजेंद्रनगर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी नए गांव फीडर पर बिजनेस प्लान के तहत पुराने और जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाए जाएंगे। इसके साथ अन्य अनुरक्षण कार्य भी कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

लालडिग्गी और नौसढ़ में भी असर

छह लेन सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते 33 केवी विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी और 11 केवी नौसढ़ फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। इससे लालडिग्गी के आसपास के क्षेत्र और नौसढ़ प्रभावित होंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली से जुड़े जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।