गोरखपुर में पुलिस ने गैंगस्टरों पर की कार्रवाई: तीन आरोपियों की 6.50 लाख की संपत्ति कुर्क, दो बाइक और कार जब्त

गोरखपुर|24 सितंबर 2026
तीन आरोपियों की 6.50 लाख की संपत्ति कुर्क, दो बाइक और कार जब्त

गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस ने तीन आरोपियों की 6.50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई। पुलिस ने आरोपियों की दो बाइक और एक कार जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अपराध से अर्जित रकम से वाहन खरीदे थे।

गायघाट बुजुर्ग निवासी आलोक निषाद की 50 हजार रुपये कीमत की बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार उसने लूट से मिले पैसों से यह वाहन खरीदा था। आलोक के खिलाफ लूट के चार मुकदमे दर्ज हैं।

धोखाधड़ी की रकम से खरीदी कार

चिलुआताल निवासी मनोज कुमार निगम की पांच लाख रुपये कीमत की कार कुर्क की गई है। पुलिस के मुताबिक, उसने धोखाधड़ी से हासिल रकम से कार खरीदी थी। मनोज के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। सिघड़िया निवासी सत्यम पांडेय की एक लाख रुपये कीमत की बाइक जब्त हुई है। पुलिस के अनुसार सत्यम पर हत्या के प्रयास के तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।