गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बदला ट्रेनों का संचालन: 26-27 सितंबर को होगा री-मॉडलिंग का काम, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

गोरखपुर|24 सितंबर 2026
26-27 सितंबर को होगा री-मॉडलिंग का काम, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के स्वामी नारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच 26 और 27 सितंबर को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग का काम होगा। इसके चलते कई सवारी, डेमू और मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी। लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। कुछ ट्रेनों के ठहराव हटाए गए हैं, जबकि कई ट्रेनें तय समय से देरी से चलेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट जांचने की सलाह दी गई है।

26 और 27 सितंबर को 55093 गोरखपुर-गोंडा और 27 व 28 सितंबर को 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी नहीं चलेगी। 28 और 29 सितंबर को 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी। 26 और 27 सितंबर की 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू और 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू भी रद्द रहेगी। इसी अवधि में 55071 नकहा जंगल-नौतनवा और 55072 नौतनवा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी का संचालन भी प्रभावित रहेगा। अयोध्या रूट पर 64218, 64219, 64220, 64223, 64217 और 64224 मेमू के साथ 65115 भटनी-अयोध्या धाम और 65116 अयोध्या धाम-भटनी मेमू भी निरस्त रहेंगी।

वंदे भारत समेत एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट

20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी और मसकनवा, बभनान, बस्ती व खलीलाबाद में नहीं रुकेगी। 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-गोंडा-बढ़नी होकर आएगी और अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर व बस्ती में ठहराव नहीं होगा। 27 सितंबर की 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जंक्शन वंदे भारत मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी और अयोध्या धाम में नहीं रुकेगी। 15949 समेत 15909, 15707, 14673 और 19601 एक्सप्रेस के रूट भी बदले गए हैं। 02563, 02564, 02569 और 02570 विशेष ट्रेनें छपरा-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलेंगी।

कुछ ट्रेनें अयोध्या धाम तक सीमित

14213 वाराणसी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस 26 सितंबर को अयोध्या धाम तक चलेगी। 14214 नेपालगंज रोड-वाराणसी एक्सप्रेस अयोध्या धाम से चलेगी। 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर और 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस अयोध्या धाम तक जाएंगी। वापसी में 14234 और 14232 भी अयोध्या धाम से चलेंगी। इसके अलावा 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 27 सितंबर को 150 मिनट, 55073 गोरखपुर-बढ़नी 240 मिनट और 15203 बरौनी-लखनऊ 120 मिनट देरी से चलेगी। 19269 को 150 मिनट देरी से चलाया जाएगा, जबकि 19037 को रास्ते में 180 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

मुगमा री-मॉडलिंग से गोरखपुर-सम्बलपुर रूट भी बदला

पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर री-मॉडलिंग के कारण 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर और 1-2 अक्टूबर को जसीडीह-देवघर-दुमका-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी। इस दौरान कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर और 2 से 4 अक्टूबर तक बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-दुमका-देवघर-जसीडीह रूट से चलेगी। हाथीदह, बड़हिया, लक्खीसराय, किऊल, जमुई और झाझा में इसका ठहराव नहीं रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।