गोरखपुर में पलटा तेज रफ्तार ऑटो: क्षमता से अ​धिक बैठा रखी थी सवारियां, हादसे में पांच स्कूली बच्चे घायल

गोरखपुर|
क्षमता से अ​धिक बैठा रखी थी सवारियां, हादसे में पांच स्कूली बच्चे घायल

नंदानगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर जा रहा एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार पांच स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की मदद से सभी घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षद​र्शियों के मुताबिक, ऑटो चालक ने गाड़ी में क्षमता से कहीं ज्यादा लोगों और स्कूली बच्चों को बैठा रखा था। रफ्तार तेज होने के कारण चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घायल बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब 10 बच्चे ऑटो से अपने घर जा रहे थे। नंदानगर पुलिस चौकी से कुछ दूर आगे पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और घटना की जानकारी उनके परिजन को दी। हादसे में वेदांशु सिंह, अमन यादव, अयांश यादव, आर्शी समेत पांच बच्चे घायल हुए। वेदांशु को एयरफोर्स अस्पताल और अमन व अयांश को एम्स में भर्ती कराया गया। आर्शी के सिर में मामूली चोट थी, इसलिए परिजन उसे अपने साथ ले गए। अन्य घायल बच्चों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज चल रहा हैं। सभी बच्चे सुर​क्षित हैं।

खुली प्रशासनिक दावों की पोल

इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों में होने वाली ओवरलोडिंग पर प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। नियमों को ताक पर रखकर बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे कमर्शियल वाहनों पर समय-समय पर कार्रवाई की बात तो की जाती है, लेकिन धरातल पर लापरवाही का यह सिलसिला जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।