गोरखपुर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला: 16 अक्टूबर से चलेगी गोरखपुर-पुणे फे​स्टिवल स्पेशल ट्रेन, दोनों दिशाओं से लगेंगे 32 फेरे

गोरखपुर|
16 अक्टूबर से चलेगी गोरखपुर-पुणे फे​स्टिवल स्पेशल ट्रेन, दोनों दिशाओं से लगेंगे 32 फेरे

आगामी त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से पुणे के बीच रोजाना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला लिया है। इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। दूसरी तरफ, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन-इंटरलोकिंग का काम चलने के कारण 26 और 27 सितंबर को 4 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पुणे और गोरखपुर के बीच दोनों दिशाओं 32 फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन हडपसर से सुबह 7:05 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह वापसी ट्रेन 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन तड़के सुबह 3:30 बजे हडपसर पहुंचेगी।

फे​स्टिवल स्पेशल में होंगे 18 कोच

यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशनों पर रुकेगी। इस फेस्टिवल स्पेशल में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 6 स्लीपर, 6 जनरल, 4 एसी थर्ड और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

गोंडा रूट पर चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के स्वामी नारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच 18.82 किलोमीटर लंबे हिस्से में ऑटोमेटिक सिगनलिंग लगाने का काम चल रहा है। सकलडीहा-मन्कापुर रेलखंड के बीच स्वामी नारायण छपिया, मस्कनवा, लखमीपुर और मनकापुर के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 26 और 27 सितंबर को ट्रेनों के रूट और टर्मिनेशन में बदलाव किया गया है। 26 सितंबर को चलने वाली यह ट्रेन मनकापुर के बजाय अयोध्या कैंट पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन मनकापुर के स्थान पर अयोध्या कैंट से ही प्रयागराज के लिए चलाई जाएगी। 26 सितंबर को चलने वाली यह ट्रेन बस्ती तक न जाकर अयोध्या कैंट तक ही जाएगी। यह ट्रेन भी बस्ती के बजाय अयोध्या कैंट स्टेशन से ही शॉर्ट-ओरिजिनेट होकर प्रयागराज के लिए रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घर से निकलने से पहले नेशलन ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेनों की सही और लाइव स्थिति जरूर जांच लें।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।