नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा: साथ आए दो दोस्तों को भी पीटा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

उत्तरप्रदेश|2 घंटे पहले
साथ आए दो दोस्तों को भी पीटा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

मोतीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके दो दोस्तों समेत परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। वहीं, नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 19 जून की रात करीब 11 बजे युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। उसके साथ दो दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में युवक और युवती को परिजनों ने देख लिया। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और दोनों को खेत से बाहर ले आए। घटना के दौरान प्रेमी युवक ने अपने साथ आए दोस्तों को बचाने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने उन्हें भी पकड़ लिया। आरोप है कि तीनों युवकों को जमीन पर बैठाकर उनकी पिटाई की गई। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए।

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक महफूज और उसके दोनों दोस्त जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तीनों परिवार के सदस्यों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस

नाबालिग लड़की के पिता ने मोतीगंज थाने में तहरीर देकर धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनी कला शेखपुरवा निवासी महफूज पर बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोतीगंज थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महफूज के साथ आए दोनों दोस्तों के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।