गोरखपुर में अचानक बदला मौसम: दिन में छाया घना अंधेरा, तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

गोरखपुर|1 घंटा पहले
दिन में छाया घना अंधेरा, तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

शहर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को दोपहर बाद राहत मिली, जब आसमान में घने काले बादल छा गए और कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके साथ तेज रफ्तार धूल भरी आंधी चली और कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। अचानक बदले मौसम के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था।

बादलों की आवाजाही रहेगी जारी

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार देखने को मिलेगी। हालांकि बारिश से पहले वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है। दिन में धूप निकलने पर तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर महसूस होगा।

25 जून से सक्रिय हो सकती हैं बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के मुताबिक 25 जून के आसपास गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इस दौरान घने बादलों के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

मानसूनी असर से बदलेगा मौसम

पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। तेज धूप और उमस के कारण दिन और रात दोनों समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय होने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। आने वाले दिनों में बादलों और बारिश के चलते वातावरण अधिक सुहावना रहने की संभावना है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।