जेसीबी से भिड़ी बाइक; एक युवक की मौत: दूसरे की हालत गंभीर, मुखलिसपुर जा रहे थे दोनों दोस्त

संतकबीरनगर|1 घंटा पहले
दूसरे की हालत गंभीर, मुखलिसपुर जा रहे थे दोनों दोस्त

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महुली थाना क्षेत्र के निविहवा पोखरा नाथनगर के पास की है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान ग्राम कोनी निवासी आदर्श सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर सवार अभय सिंह पुत्र विजय सिंह भी उसी गांव के निवासी हैं। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार नाथनगर के निकट सड़क के नीचे की ओर से एक जेसीबी मशीन अचानक मुख्य मार्ग पर आ गई। इससे बाइक और जेसीबी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अभय सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आदर्श सिंह अपने परिवार के सबसे बड़े पुत्र थे। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।