गोरखपुर में कार पलटने से तीन लोगों की मौत: बिहार से अयोध्या जा रहे थे यात्री, वाहन के उड़े परखच्चे

संतकबीरनगर|19 मई 2026
बिहार से अयोध्या जा रहे थे यात्री, वाहन के उड़े परखच्चे

खोराबार थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बिहार से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही तेज रफ्तार कार भैंसहा फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। कार में पांच लोग सवार थे, जो बिहार से अयोध्या जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भैंसहा फोरलेन पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नीचे उतरकर कई बार पलटी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और शीशों के टुकड़े दूर तक सड़क पर बिखर गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

हादसे में कार चालक ओम राय पुत्र श्रीपत राय, निवासी उतरावल थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं समस्तीपुर, बिहार निवासी वासुकी दास और प्रवीण दास की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मृतक ग्राम मुरली थाना विथान के रहने वाले थे। दुर्घटना में घायल राम प्रकाश दास और राजा दास को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार सभी लोग वर्तमान में अयोध्या के नया घाट स्थित राम वैदेही मंदिर में रह रहे थे और किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही खोराबार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक सुधांशु सिंह ने बताया कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें