दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके: उत्तर दिल्ली में 2.9 तीव्रता दर्ज, जमीन से आठ किमी गहराई में था केंद्र

2 घंटे पहले
उत्तर दिल्ली में 2.9 तीव्रता दर्ज, जमीन से आठ किमी गहराई में था केंद्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 4:14 बजे उत्तर दिल्ली में रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। कम तीव्रता और अधिकांश लोगों के उस समय गहरी नींद में होने के कारण झटकों का व्यापक असर महसूस नहीं किया गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

एनसीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में जमीन से आठ किलोमीटर नीचे स्थित था। इसका अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, कम तीव्रता होने के कारण स्थिति सामान्य रही और लोगों में घबराहट जैसी कोई स्थिति नहीं बनी।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी दर्ज हुई हलचल

दिल्ली के अलावा रविवार सुबह 5:38 बजे अरुणाचल प्रदेश और असम में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इन क्षेत्रों में रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ, जिसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। यहां भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 27 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र अफगानिस्तान में था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।