एमपी में कार से भिड़ंत के बाद बाइक में लगी आग: दो युवकों की मौत, इंदौर से लौट रहे थे वापस

दो युवकों की मौत, इंदौर से लौट रहे थे वापस

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कसरावद थाना क्षेत्र के सैलानी बायपास मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई। वहीं, कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से इंदौर से खरगोन लौट रहे थे। इसी दौरान सैलानी बायपास पर उनकी बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक आग की चपेट में आ गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक की तलाश जारी

कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान 19 वर्षीय जयंत वर्मा और 18 वर्षीय लकी सेंगर के रूप में हुई है। दोनों खरगोन के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कसरावद अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।