जयपुर की कार वर्कशॉप में लगी भीषण आग: 8 गाड़ियां और महंगे कलपुर्जे जलकर खाक, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद

8 गाड़ियां और महंगे कलपुर्जे जलकर खाक, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद

जयपुर के सीतापुरा इलाके में एक कार कंपनी की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। बालाजी बाजार स्थित वर्कशॉप में आग लगने के समय 50 से अधिक नई और पुरानी कारें खड़ी थीं। आग तेजी से फैलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कई वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि आग की चपेट में आने से आठ कारें, महंगे ऑटोमोबाइल कलपुर्जे और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। आग के आसपास फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई थी। दमकलकर्मियों ने आग को आगे बढ़ने से रोकने के साथ वर्कशॉप में मौजूद अन्य वाहनों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वर्कशॉप में बड़ी संख्या में वाहन और महंगे कलपुर्जे रखे होने के कारण आग से काफी सामान प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।