शादी के दो महीने बाद दुल्हन ने लगाए आरोप: सुहागरात में पति ने बनाए जबरन संबंध, ससुर और देवर करते थे अश्लील हरकतें

उत्तरप्रदेश|1 घंटा पहले
सुहागरात में पति ने बनाए जबरन संबंध, ससुर और देवर करते थे अश्लील हरकतें

गोरखनाथ क्षेत्र में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने रख दी है। शादी के महज दो महीने बाद एक युवती ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील हरकतों और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के तुरंत बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसे उत्पीड़न का शिकार बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी सगाई दिसंबर 2025 में हुई थी। मार्च 2026 में शहर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में विवाह संपन्न हुआ। युवती का दावा है कि उसके परिवार ने शादी में 99 लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष असंतुष्ट रहा। विवाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो शुरुआती दिनों से ही उसे तानों और अपमान का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सुहागरात के दौरान पति ने उसके पिता के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट की। युवती का कहना है कि उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

देवर और ससुर पर गंभीर आरोप

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति की अनुपस्थिति में देवर उसके कमरे में पहुंचा। अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया। विरोध और शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला। इतना ही नहीं, पीड़िता ने अपने ससुर पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि एक दिन घर में अकेला पाकर ससुर उसके कमरे में पहुंच गए। अशोभनीय हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती के अनुसार, विरोध करने पर भी परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया गया।

दहेज में कार और फ्लैट की मांग का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार चार पहिया वाहन और मुंबई में फ्लैट खरीदने के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार मारपीट की गई। मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया गया। अंततः मई माह में विवाद बढ़ने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले में गोरखनाथ थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।