गोरखपुर में क्लासमेट की दबंगई: 10 सेकेंड में जड़े कई थप्पड़, बातचीत से इनकार करने पर छात्रा को सड़क पर पीटा

गोरखपुर|1 घंटा पहले
10 सेकेंड में जड़े कई थप्पड़, बातचीत से इनकार करने पर छात्रा को सड़क पर पीटा

शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कैंट थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने अपने क्लासमेट पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि युवक लंबे समय से उस पर बातचीत और संपर्क बनाए रखने का दबाव बना रहा था। जब उसने उसकी बातों को नजरअंदाज करना शुरू किया तो आरोपी ने बीच सड़क पर उसका रास्ता रोक लिया। मामूली विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी युवक उसके साथ कॉलेज में पढ़ चुका है। पहचान होने के कारण दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। युवक लगातार अधिक समय तक बात करने और नजदीकी बढ़ाने का प्रयास करता था। छात्रा ने बताया कि वह अक्सर उसके फोन कॉल और संदेशों को नजरअंदाज करती थी। जिससे आरोपी नाराज रहने लगा था।

फोन न उठाने पर किया हमला

पीड़िता के मुताबिक रविवार रात आरोपी ने उसे बातचीत के लिए एमएमएमयूटी के पास बुलाया। छात्रा का कहना है कि वह उसे समझाने के उद्देश्य से वहां पहुंची थी। बातचीत के दौरान युवक ने फोन कॉल रिसीव न करने को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। जब छात्रा ने स्पष्ट किया कि वह हर समय बात नहीं कर सकती। आरोपी का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया। आरोप है कि युवक ने पहले गाली-गलौज की। फिर अपना आपा खोते हुए कुछ ही सेकेंड में छात्रा को कई थप्पड़ मार दिए। इस दौरान छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मोबाइल फोन जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया।

धमकी देकर मौके से फरार हुआ आरोपी

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी ने छात्रा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से काफी आहत बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आरोपी को जल्द अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।